You are currently viewing Modal Verb Can and its use

Modal Verb Can and its use

Modal Auxiliary verb or Modal Verb ‘Can’ and its use in Hindi. 3 useful ways to use ‘can’ so as to speak English in a flow. Communication becomes better with Modal Verbs. आज हम देखेंगे कि can को हम speaking में तीन अगल अलग तरीके से कैसे use करते हैं ? तो चलिए Let’s see !

English में अगर Tense के बाद कोई Chapter important है तो वो Use of Modal Verbs है जो हम सबको अच्छे से समझने की ज़रूरत है।

Modal Verb Can and its Use

Can – (सकना) इसे हम Present या Future के लिए use करते हैं।  permission, ability और power को दिखाने के लिए प्रायोग किया जाता है। Can से  (informal) तरीके से question भी पूछे जाते हैं।

1) Use of ‘can + V¹’

1) [ Sub + can + V¹ + object ]

Examples :

1. वह अपना नाम लिख सकता है। He can write his name.

2. वह गाना नहीं गा सकती है। She cannot sing a song.

3. क्या हमलोग कल मिल सकते हैं ? Can we meet tomorrow ?

4. लड़की कार कैसे चला सकती है‌ ? How can a girl drive a car ?

5. आदमी झूठ बोल सकता है। A man can tell a lie.

6. वे लोग मुझे नहीं समझ सकते हैं। They cannot understand me.

7. क्या नौकर पेड़ काट सकता है ? Can the servant cut a tree ?

8. तुम अंग्रेजी बोल क्यों नहीं सकते हो ? Why can you not speak English ?

Modal Verb Can and its use

2) Use of “can be” (बन सकता है, हो सकता है)

2) [ Sub + can + be + adjective / noun ]

Examples :

1. वह खिलाड़ी बन सकता है। He can be a player.

2. तुम लेखक बन सकते हो। You can be a writer.

3. रवि चोर नहीं हो सकता। Ravi cannot be thief.

4. क्या तुम नेता बन सकते हो ? Can you be a politician ?

5. वह बेइमान कैसे हो सकता है ? How can he be dishonest ?

6. मैं अमीर आदमी कैसे बन सकता हूं ? How can I be a rich man ?

7. वह दलबदलु नहीं हो सकता ? He cannot be a turncoat ?

8. क्या आप अच्छे नागरिक बन सकते हैं ? Can you be a good citizen ?

3) Use of “can have” पास हो सकता है

3) [ Sub + can + have + noun ]

Examples :

1. उसके पास पैसा हो सकता है। He can have money.

2. हमारे पास समय हो सकता है। We can have time.

3. उनके पास चाकू नहीं हो सकता है। They cannot have a knife.

4. क्या तुम्हारे पास मेरे लिए समय हो सकता है ? Can you have time for me ?

5. बच्चा के पास बटुआ कैसे हो सकता है ? How can a child have a wallet ?

6. क्या नौकर के पास कार हो सकता है ? Can a servant have a car ?

7. किसके पास चाबी हो सकता है ? Who can have a key ?

Exercise -1

Translate Hindi Sentences into English

Can V¹

1. वह नदी में तैर सकती है। 2. हमलोग कल नहीं आ सकते हैं। 3. मेरा दोस्त पांच भाषाएं बोल सकता है। 4. वे लोग सड़क साफ़ नहीं कर सकते हैं। 5. क्या आप एक पैर पर नाच सकते हैं ? 6. हमलोग आपकी मदद नहीं कर सकते। 7. बच्चा यह काम कैसे कर सकता है ? 8. उसे कौन बता सकता है ? 9. क्या लड़की गाना गा सकती है ? 10. वह कब आ सकती है ?

Exercise 2

Can be 

11. वह जाजूस बन सकता है। 12. तुम लंबे हो सकते हो। 13. वह मेरा दोस्त नहीं बन सकता । 14. वह निर्दोष नहीं हो सकता। 15. वे लोग डरपोक नहीं हो सकते हैं। 16. वह‌ कायर कैसे हो सकता है ? 17. वह पुलिस कब बन‌ सकता है ? 18. लड़का गायक क्यों बन सकता है ? 19. लड़के मोटे नहीं हो सकते।

Exercise 3

Can have 

20. लेखक के पास कलम हो सकता है। 21. हमारे पास आत्मविश्वास हो सकता है ? 22. उनके पास सोना हो सकता है। 23. औरत के पास ज़ेवर हो सकता है। 24. डाकिया के पास पत्र नहीं हो सकता। 25. मोची के पास क्या हो सकता है ? 26. क्या डाक्टर के पास दवा हो सकता है ? 27. मैनेजर के पास धन कैसे हो सकता है ? 28. पुलिस के पास बंदूक हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply