You are currently viewing Present indefinite Tense or Simple present Tense

Present indefinite Tense or Simple present Tense

Present indefinite Tense and how easily can it be learnt in 2022. Tense, in spoken English, is considered to be the one of the most essential pillars of communication.

Present indefinite Tense क्या होता है ?

इस Tense में हम ऐसे कामों की बात करते हैं जो हम हर दिन करते हैं। जैसे,

  • तुम सुबह उठते हो।
  • हम मंदिर जाते हैं।
  • बच्चें स्कूल जाते हैं।
  • पिताजी अखबार पढ़ते हैं।
  • वे लोग नाश्ता करते हैं।

आपने ऊपर के सभी sentences में ग़ौर किया होगा कि वाक्य के अंत में  “ता है, ती है, ते हैं, ता हूं, है।   यह simple present tense के वाक्य है। अब नीचे के चित्र में इसका बनाने का तरीका देखते हैं।

Structure of positive sentences:

Present indefinite Tense

  • I / you / we / they / any plural subject के साथ Verb का first form (V¹) लगता है।
  • He / She / Name / It / any singular subject के साथ Verb का fifth form (V⁵) लगता है।

Examples :

1) मैं अंग्रेजी सीखता हूं। I learn English.

2) तुम सुबह टहलते हो।  You walk in the morning.

3) हमलोग हर दिन स्कूल जाते हैं। We go to school everyday.

4) वह कार चलाता है। He drives a car.

5) वह पत्र लिखती है। She writes a letter.

6) महेश अखबार पढ़ता है। Mahesh reads a newspaper.

7) बच्चा दूध पीता है। A baby drinks milk.

8) लड़की गाना गाती है।  A girl sings a song.

9) लड़का क्रिकेट खेलता है।  A boy plays cricket.

10) लड़के टीवी देखते हैं।  The boys watch TV.

Note : इस Tense में (is/are/am) का Use नहीं किया जाता है।

Structure of Negative sentence:

Capture 2022 05 18 14.21.54

  • I / you / we / they / any plural subject के साथ ‘do not’ और Verb का first form (V¹) लगता है।
  • He / She / Name / It / any singular subject के साथ ‘does not’ और Verb का first form (V¹) ही लगता है, V⁵ नहीं लगता है।

1) मैं उसे नहीं जानता हूं। I do not know him.

2) तुम नहीं आते हो। You do not come.

3) हमलोग गाली नहीं देते हैं। We do not abuse.

4) वे लोग काम नहीं करते हैं। They do not work.

5) वह शराब नहीं पीता है। He does not drink wine.

6) वह भोजन नहीं बनाती है। She does not cook food.

7) बच्चा नहीं दौड़ता है। The baby does not run.

8) शिक्षक हमें नहीं डांटती है। The teacher does not scold us.

9) जावेद पौधौ को पानी नहीं देता है। Jawed does not water the plants.

10) मेरा भाई कार नहीं चलाता है। My brother does not drive a car.

3. Structure of Interrogative Sentences

Present indefinite Tense

  • Interrogative sentence बनाने के लिए हम सबसे पहले Do या Does को sentence के पहले लिखते हैं।
  • उसके बाद I / you / we / they / any plural subject फिर Verb का first form (V¹) लगाते हैं, तब आखिर में Object ओर question ❓ चिन्ह लगाते हैं।

1) क्या वह गरीबों की मदद करता है ? Does he help the poor ?

2) क्या हमलोग मोबाइल पर गेम खेलते हैं ? Do we play games on mobile?

3) क्या वे लोग बस से आते हैं ? Do they come by bus ?

4) क्या लड़कियां क्रिकेट खेलती हैं ? Do girls play cricket ?

5) क्या मदन गांव में रहता है ? Does Madam live in the village ?

6) क्या आदमी जानवरों को मारता है ? Does a man kill animals ?

7) क्या गाय दूध देती है ? Does a cow give milk ?

8) क्या मां भगवान की पूजा करती है ? Does mother worship to God ?

9) क्या आपकी बहन डाक्टर बनना चाहती है ? Does your sister want to be a doctor ?

10) क्या तुम मेरे साथ खेलना चाहते हो ? Do you want to play with with me ?

4. Wh-Words (question)

  • What  – क्या
  • Where – कहां
  • When  – कब
  • Who   – कौन
  • How – कैसे
  • Why  – क्यों

4. Structure of Interrogative (wh-question)

 [ Wh- word + do / does + subject + V¹ + object + ? ] 

Examples :

1) तुम क्यों दोस्तों से लड़ते हो ?  Why do you fight with friends ?

2) वह मुझे कैसे जानती है ? How does she know me ?

3) आपके भाईलोग क्या करते हैं ? What do your brothers do ?

4) तुम्हें कौन पढ़ाता है ?  Who  teaches you ?  Or Who does teach you ?

5) वे लोग कहां मिलते हैं ? Where do they meet ?

6) फिल्म कब शुरू होती है ? When does a film start ?

 

Exercise No. 1

Translate into English

वह घर साफ करती है। वह पहाड़ के पार रहता है। हम मंदिर नहीं जाते हैं। तुम पांच भाषाएं बोलते हो। मीरा मंच पर नहीं नाचती है। मदन और सदन मैदान में नहीं दौड़ते हैं। हम आपस में नही लड़ते हैं। क्या लालू गांव में रहता है ? क्या बच्चा रोता है ? क्या ‌‌‌‌हम पेड़ काटते हैं ? क्या सीता चाय बनाती है ? तुम नौकरी कहां करते हो ? हम पैसे कैसे कमाते हैं ? लड़की कहां पढ़ती है ? उसे कौन पुकारता है ? बस कब आती है ? फल कौन बेचता है ?

Spread the love

Leave a Reply