You are currently viewing Article A An The

Article A An The

Article A An The क्या है और इन्हें जानना जरूरी क्यों है ?

3 important points जो आपको दिमाग में रखना चाहिए नहीं तो आप हमेशा confuse रहेंगे कि इन्हें कब और कैसे प्रयोग करना ?  Article a an the, parts of speech का एक हिस्सा है, यह speaking English में उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि written English में जरुरी है। फिर भी इसे सीखना बेहद जरूरी है।

तो दोस्तों आज हमलोग सीखेंगे :

  1. What are articles ?
  2. Kinds of Articles
  3. Rules for the use of Articles

 

1. What are articles ?

A, An और The ये Adjectives हैं और इन्हें Articles कहा जाता है। Modern English Grammar में इन्हें Determines कहा गया है।

2. Kinds of Articles

इसके दो भेद होते हैं:

  • The definite Article: The
  • The indefinite Article: A, an

1. Definite Article:

Definite Article ‘The” को कहा जाता है क्योंकि इससे किसी खास व्यक्ति या वस्तु का बोध होता है। ( It points out some particular person or thing ) जैसे, I saw the boy. का अर्थ हुआ कोई खास (particular) लड़का।

2. Indefinite Article

A और An को indefinite Articles कहा जाता है क्योंकि इससे किसी खास व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता है। जैसे, a teacher = any teacher, a boy = any boy, an elephant= any elephant.

Note : A और An का अर्थ होता है = ‘एक’ जो ‘one‘ का short form है।

Rules for the use of Articles

A. The use of ‘A’ 

1. जिस शब्द का पहला अक्षर consonant (व्यंजन) से शुरू हो और consonant की ध्वनि से बोला जाये, उसके पहले A का प्रयोग किया जाता है; जैसे,

A boy

A girl

A car

A pen

A book

A bat

A house

A school etc.

2. अगर कोई शब्द E या U (vowel) से शुरू हो लेकिन ‘य’ की ध्वनि बोला जाये या उसका उच्चारण ‘यू’ की तरह हो तो उसके पहले A का प्रयोग होता है; जैसे,

A university student

A Uniform

A united action

A useful thing

A unit

A European lady etc.

Article A An The

3. अगर कोई शब्द O शुरू हो और उसका उच्चारण ‘व’ (W) जैसा हो या ‘व’ की ध्वनि से बोला जाये तो उसके पहले A का प्रयोग होता है; जैसे

A one-rupee note

A one-eyed man

A one-sided statement etc.

4. यदि कोई शब्द Consonant sound से शुरू हो तो उसके पहले A का प्रयोग होता है; जैसे,

A B.A.

A B.Sc.

A D.L. etc.

The use of An 

1. जिस शब्द का पहला अक्षर स्वर (Vowel) — a, e, i, o, u से शुरू हो और उस शब्द को vowel की ध्वनि (अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ) से बोला जाये तो उसके पहले An का प्रयोग होता है; जैसे,

An apple

An umbrella

An elephant

An egg

An orange

An ink-pot etc.

2. जिस शब्द का पहला अक्षर H से शुरू हो और H का उच्चारण silent हो, तो उसके पहले An का प्रयोग होता है; जैसे,

An hour

An honest man

An heir

An honourable guest etc.

3. ऐसे शब्दों के पहले जो Consonant से शुरू हो, लेकिन उसका उच्चारण vowel की तरह हो या vowel की ध्वनि में बोला जाये तो उसके पहले An का प्रयोग होता है; जैसे,

An M.P.

An M.A.

An M.L.A.

An L.P. school

An S.D.O.

An F.I.R. etc.

Note : 

जिस Noun के पहले a या an का प्रयोग करना हो, तो सबसे पहले हिन्दी में लिख लें। अगर उस noun का पहला अक्षर हिन्दी में स्वर (vowel) हो तो उसके पहले an का प्रयोग करें; जैसे,

An ox, An umbrella, An ink-pot etc. यदि व्यंजन (consonant) हो तो a का प्रयोग करें। जैसे,

A book, A boy, A house, A cat, A dog etc.

 Use of ‘The’

There are several uses of ‘The’ as follows:

1. किसी खास व्यक्ति या वस्तु या किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में जिसका वर्णन पहले आ चुका हो; जैसे:

I found the book that I had lost. Call in the boy.

2. किसी singular noun के पहले जो सम्पूर्ण जाति को बोध कराता हो; जैसे,

The dog is a faithful animal.

The tiger is the king of beasts.

3. Planets के नामों के पहले; जैसे,

The Sun, The Moon, The Earth and The Sky

4. ऐसे शब्दों के पहले जो दिशा का ज्ञान दे; जैसे, (point of the compass)

The east, The west, The north, The south etc.

5. Ships (जहाजों) , trains (गाड़ियों), Seas (समुद्रों) , rivers (नदियों), oceans (महासागरों), Canals (नहरों), Lakes (झीलों), Mountains (पहाड़ों), islands (द्वीपों), dames (बांधों) ; deserts (मरूस्थलों), Seasons (मौसमों) के नाम के पहले; जैसे,

The Vikrant

The Janta Mail

The Arabian sea

The Indian Ocean

The Panama Canal

The Dal lake

The Himalayas

The Andamans

The Bhakra Dam

The Sahara Desert

6. Ordinal number के साथ जैसे,

The first, the second, the third, the fourth etc.

7. Superlative degree के पहले जैसे,

The tallest, the biggest, the smallest, the fattest, the largest, the longest, the shortest, the thinnest, etc.

8. पार्टी, संगठन, ऐतिहासिक भवन और सार्वजनिक स्थानों के नाम के पहले; जैसे,

The Congress, The C.P.M., The Taj Mahal, The golden temple, the library, the zoo etc.

9. Title (पदवी) या Designation (ओहदा) के पहले; जैसे,

The principal

The chief minister

The prime minister

The Judge

The District Magistrate

The President etc.

10. उन Adjectives के पहले जो noun के रूप में use होते हैं; जैसे,

The poor , the rich, the brave etc.

11. All और both के बाद लेकिन whole और same से पहले; जैसे,

All the , both the, the whole, the same etc.

Spread the love

Leave a Reply